प्रदेश

गोली मारकर भागे अपराधी को दबोचने वाले पुलिस इंस्पेक्टर को मिला प्रतिफल

-जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर पचोरिया सम्मानित
-एसपी ने 10 हजार रुपए का नगद पुरस्कार देते हुए दिल से किया सम्मान

उज्जैन (लोक वर्चस्व टीम)। शुक्रवार के अपरान्ह में उज्जैन के टावर चौक पर एक बुजुर्ग को गोली मारकर भाग रहे अपराधी को एक जांबाज पुलिस अधिकारी ने अदम्य साहस दिखाकर बहादुरी से उसे धर दबोचा। उनके वीडियो से साफ है कि जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर ने अपनी जान की कोई परवाह नहीं की और उसके सीने पर बैठ गए। उनके सहयोगियों ने इस साहस भरे कार्य में अपनी महती जिम्मेदारी निभाई। यह दृश्य किसी फिल्म से कम नहीं था, पर वह हकीकत में सजीव था और ऐसा कर पाना हर किसी के लिए सामान्य नहीं होता।
शुक्रवार को लोक वर्चस्व टीम ने एक बुजुर्ग को गोली मारने वाले अपराधी को जिस स्टाइल और साहस से अपराधी को अपने कब्जे में लिया, उनके साहस को दाद देना चाहिए। हमने इस वीडियो का वह दृश्य नहीं दिखाया, जिसमें अपराधी के पास से घातक हथियार को कैसे अपने कब्जे में लिया। इस साहस की लोक वर्चस्व टीम ने सराहना करते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपेक्षा की थी कि ऐसे साहसी पुलिस अधिकारी को पुरस्कृत एवं सम्मानित करना चाहिए ताकि अन्य पुलिस कर्मियों के लिए प्रेरणादायी बने। अंततः पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा ने हमारी भावनाओं को समझा और अपने पुलिस कर्मियों की हौंसला अफजाई के लिए वे आगे आए। आज शनिवार को एसपी श्री शर्मा ने माधव नगर थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह पचोरिया को बुलावा भेजा और उन्हें ₹10 हजार का नगद पुरस्कार एवं वीरता के स्वरूप उन्हें सम्मानित किया। इससे पुलिस इंस्पेक्टर ही नहीं बल्कि पुलिस विभाग के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है, साहस बढ़ा है। साथ ही साहसी कार्य के लिए प्रोत्साहन भी मिला है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में बैरवा समाज की ओर से भी जांबाज पुलिस इंस्पेक्टर और उनके सहयोगियों का सम्मान किया गया। निश्चित रूप से पुलिस अधीक्षक ने जांबाज का सम्मान कर पुलिसकर्मियों की सेवाओं का सम्मान बढ़ाया है। लोक वर्चस्व टीम भी थाना प्रभारी के साहस की प्रशंसा एवं सराहना करती है। साथ ही पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा करती हैं कि ऐसे जांबाज और श्रेष्ठ कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को समय-समय पर सम्मानित एवं पुरस्कृत करना चाहिए।

राजेंद्र पुरोहित

वरिष्ठ पत्रकार एवं Editor-in-Chief राजेंद्र पुरोहित पत्रकारिता के क्षेत्र में 40 से अधिक वर्षों का अनुभव रखने वाले वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्होंने नईदुनिया, जागरण, अग्निबाण, सिटी चैनल और साधना न्यूज़ सहित प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्य किया है। मध्य प्रदेश के अधिमान्य पत्रकार राजेंद्र पुरोहित लोक वर्चस्व समाचार पत्र एवं lokvarchasva.in के संस्थापक और Editor-in-Chief हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button