जगदीश राजपुरोहित बने जवाहर बाल मंच गुजरात के चेयरमैन

अहमदाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस ने श्री जगदीश राजपुरोहित को जवाहर बाल मंच, गुजरात का चेयरमैन नियुक्त किया है। गुजरात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने राजपुरोहित को शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जवाहर बाल मंच और अधिक मजबूत होगा। राजपुरोहित ने बताया कि बच्चों और युवाओं में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए ‘जानो आपका ब्लड ग्रुप’ अभियान चलाया जाएगा। साथ ही स्कूलों में अभिभावकों और शिक्षकों के बेहतर समन्वय के लिए सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।
यहां यह उल्लेखनीय कि जवाहर बल मंच की शुरुआत राहुल गांधी की परिकल्पना और निर्देश पर हुई थी जो कांग्रेस पार्टी का 7 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए एक संगठन है। इसे राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में राहुल गांधी की मुख्य भूमिका रही है। बच्चों को कांग्रेस की विचारधारा और मूल्यों से जोड़ा जा सके। संस्था का मुख्य उद्देश्य 7 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों में नेतृत्व गुण और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करना है। यह संस्था पूरे देश में सक्रिय है और उसके लिए देश के सभी राज्यों में जवाहर बाल मंच के अध्यक्ष (चेयरमैन) बनाए जाते हैं। इससे प्रदेश में संगठन की गतिविधियां सुचारू से संचालित हो सके।
राजपुरोहित समाज भारत का गौरव जगदीश राजपुरोहित राजगुरु बासनी हाल अहमदाबाद हैं।




