देश
मुंबई पुणे में भारी वर्षा जल भराव, भूस्खलन, कुछ ट्रेनें प्रभावित

-रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने से ट्रेनों का परिचालन प्रभावित
रतलाम, 11 जुलाई। मुंबई एवं पुणे क्षेत्र में लगातार हो रही भारी वर्षा, जलभराव तथा मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में भूस्खलन एवं रेलवे ट्रैक पर बोल्डर गिरने के कारण पश्चिम एवं मध्य रेलवे के विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है।
पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है:
1.16 जुलाई 2026 को सोलापुर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09628 सोलापुर-अजमेर स्पेशल वाया दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत चलेगी।
- 12 जुलाई 2026 को दौंड से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22193 दौंड-ग्वालियर एक्सप्रेस वाया दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत चलेगी।
- 15 जुलाई 2026 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 09627 अजमेर-सोलापुर स्पेशल वाया सूरत-पालधी-मनमाड-दौंड चलेगी।
- 11 जुलाई 2026 को ग्वालियर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 22194 ग्वालियर-दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत-पालधी-मनमाड चलेगी।
- 16 जुलाई 2026 को अजमेर से प्रस्थान करने वाली गाड़ी संख्या 20991 अजमेर-दौंड एक्सप्रेस वाया सूरत-पालधी-मनमाड चलेगी।



