जगदीश अग्रवाल सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष बनाए गए

– मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सहयोगी के रूप में करेंगे कार्य
उज्जैन । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं उज्जैन विकास प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल को उज्जैन सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष की बागडोर सौंपी है।
श्री अग्रवाल करीब चार दशक से भाजपा की राजनीति से में सक्रिय है। वे संगठन के रूप में भाजपा नगर (जिला) अध्यक्ष से लेकर विद्यार्थी परिषद के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। इसके अलावा भाजपा संगठन में सेवा देते हुए अन्य दायित्वों को भी संभालना है।
डॉ. यादव ने श्री अग्रवाल के प्रति विश्वास जता कर अपनी टीम का हिस्सा बनाकर सिंहस्थ मेला प्राधिकरण का दायित्व सौंपा है। सिंहस्थ 2028 का वैश्विक स्तर पर आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में भव्य और दिव्य बनाने के लिए श्री अग्रवाल को यह जिम्मेदारी दी है। इस समय सिंहस्थ 2028 से संबंधित स्थाई और अस्थाई प्रकृति के करीब 3 हजार करोड़ के विभिन्न विकास और निर्माण कार्य चल रहे है। श्री अग्रवाल की नियुक्ति से सिंहस्थ के चल रहे कार्यों को गति ही नहीं मिलेगी बल्कि कार्यों की गुणवत्ता और यथोचित समय पर सारे कार्य नियोजित तरीके से संपन्न होंगे।
सिंहस्थ के दौरान सुव्यवस्था और भीड़ नियंत्रण सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस समय शहर में सड़क चौड़ीकरण के महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं, उन्हें भी गति मिलना है। ये कार्य काफी महत्वपूर्ण है। शहर की सुंदरता और सुगम आवागमन के लिए जरूरी भी है। उल्लेखनीय कि श्री दिवाकर नातू सर ने सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देकर सिंहस्थ 2016 को सफल बनाया था।
उल्लेखनीय कि श्री दिवाकर नातू सर ने सिंहस्थ मेला प्राधिकरण अध्यक्ष के रूप में उत्कृष्ट सेवाएं देकर सिंहस्थ 2016 को सफल बनाया था। श्री यादव के मिले इस दायित्व के लिए नागरिक क्षेत्रों से लेकर शुभचिंतकों की ओर से श्री अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं दिए जाने का सिलसिला जारी है।



