मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा नगर द्वारा महाकाल मंदिर में 108 महाकाल जाप

-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए की विशेष प्रार्थना
उज्जैन 10जून। भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं 108 महाकाल जाप का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, यशस्वी नेतृत्व तथा राष्ट्र की निरंतर प्रगति एवं समृद्धि के लिए मंगलकामनाएं की गईं।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश जाटवा ने बताया कि भाजपा नगर अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाकाल मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन किया तथा 108 महाकाल जाप संपन्न किए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली, सुरक्षा एवं अखंडता के लिए प्रार्थना की। साथ ही विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने तथा भारत को विश्व की अग्रणी शक्ति बनाने के लिए सामूहिक संकल्प भी लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के उत्थान के लिए केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। आज भारत वैश्विक मंच पर नई पहचान और नए आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद उमेशनाथ जी महाराज, निगम सभापति कलावती यादव, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, जिला प्रभारी बजरंगलाल पुरोहित, जगदीश अग्रवाल, जिला महामंत्री जगदीश पांचाल, आनंद खींची, कमल बैरवा, कल्याण शिवहरे, ऋषि वर्मा, अशोक केथवास, जितेंद्र कृपलानी, शैलू शर्मा, राजकुमार बंशीवाल, विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



